ePaper

सर्पदंश से 12 वर्षीय बच्चे की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Updated at : 03 Aug 2024 11:22 PM (IST)
विज्ञापन
सर्पदंश से 12 वर्षीय बच्चे की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

जमुआ प्रखंड के कुरकुरी पहाड़ी में करैत सांप के काटने से एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार कुरकुरी पहाड़ी निवासी सुधीर वर्मा व उसका 12 वर्षीय पुत्र बजरंगी कुमार वर्मा शुक्रवार की रात जमीन पर सोया था.

विज्ञापन

जमुआ प्रखंड के कुरकुरी पहाड़ी में करैत सांप के काटने से एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार कुरकुरी पहाड़ी निवासी सुधीर वर्मा व उसका 12 वर्षीय पुत्र बजरंगी कुमार वर्मा शुक्रवार की रात जमीन पर सोया था. शनिवार की सुबह जब उसके पिता खेत जाने के लिये उठा और बेटे को उठा कर बिस्तर समेटने लगा. इस बीच बिस्तर पर करैत सांप देख उसे मार दिया और खेत चला गया. कुछ देर बाद उसके पुत्र बजरंगी की तबीयत बिगड़ गयी. आनन फानन में उसे गिरिडीह सरदार अस्पताल ले गये. वहां से उसे एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया. धनबाद में डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. कहा कि अस्पताल लाने से पूर्व ही बच्चे की मौत हो चुकी थी.

सर्पदंश से बच्चे की हालत बिगड़ी

गिरिडीह. जमुआ थाना क्षेत्र के कुरकुरी पहाड़ी में आठ वर्षीय बालक बजरंगी वर्मा को सांप ने काट लिया. इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई. घटना के बाद उसे 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल लाया गया. बताया गया कि सुधीर वर्मा का पुत्र बजरंगी रात को सोया हुआ था. शनिवार सुबह 6 बजे अचानक इसके घर में सांप घुसा और इसे सोए हुए अवस्था में काट लिया. सदर अस्पताल में पीड़ित का इलाज चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola