तीन स्थानों से महिलाओं से चेन की छिनतई
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
शनिवार रात लगभग साढ़े नौ बजे बीबीसी रोड के पास आजाद नगर मोहल्ले में बाइक पर सवार युवकों ने एक महिला के गले से उस समय चेन छीन लिया, जब वह बाजार से अपने घर जा रही थी.
विज्ञापन
गिरिडीह.
गिरिडीह नगर क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों से सोने के चेन की छिनतई हुई. जानकारी के अनुसार बाइक सवार अपराधियों ने तीनों घटना को अंजाम दिया है. शनिवार रात लगभग साढ़े नौ बजे बीबीसी रोड के पास आजाद नगर मोहल्ले में बाइक पर सवार युवकों ने एक महिला के गले से उस समय चेन छीन लिया, जब वह बाजार से अपने घर जा रही थी. वहीं, रविवार को सीएमआर रोड में दुर्गा मंडप के पास प्रात: सात बजे बाइक पर सवार युवकों ने ही महिला पिंकी जैन से सोने की चेन छीन खींच लिया. पिंकी मंदिर जा रही थी. तीसरी घटना कुटिया मंदिर में की है. बताया जाता है कि एक बुजुर्ग महिला बाजार से अपना घर वापस लौट रही थी. इसी क्रम में बाइक पर सवार युवकों ने उनके गले से भी सोने का चेन छीन कर भाग गये. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस शहर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है. नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने बताया कि एक महिला का आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है. कुछ स्थानों पर छापेमारी भी क��� गयी है.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन