शांति व सौहार्द के साथ मनाएं होली : बाबूलाल मरांडी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने शुक्रवार को शास्त्रीनगर आवास के समक्ष होली मिलन समारोह का आयोजन किया. मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी थे.

विज्ञापन

गिरिडीह. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने शुक्रवार को शास्त्रीनगर आवास के समक्ष होली मिलन समारोह का आयोजन किया. मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी थे. श्री मरांडी ने समारोह का उदघाटन किया. इसके बाद मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. श्री मरांडी ने सभी को होली की बधाई दी. उन्होंने शांति व सौहार्द के साथ होली कामनाने का आह्वान किया. कहा कि होली में सभी के मन की मनीलता रंगों में धूल जाती है. इस वर्ष दो-दो बार होली मनाया जायेगा. एक होली दो दिन के बाद और पुन: चार जून को. कहा कि होली की खुशियां मनाने की परंपरा पूर्व से चल रही है, जिसका हम सभी अनुपालन कर रहे हैं. सबों को शांति व सौहार्द के साथ होली मनाना है, ताकि दुनियां हमारी होली का अनुसरण करें. जो इसे नहीं मनाते हैं वह भी इससे प्रेरित हों, तभी होली की सार्थकता पूरी होगी. सुरेश साव ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में खूब गुलाल उड़े. आंगतुंकों ने विभिन्न व्यंजनों का लुत्फ उठाया. मौके पर पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, लक्ष्मण स्वर्णकार, सरोज सिंह, प्रकाश सेठ, विनय सिंह, श्याम प्रसाद, अनूप सिन्हा, नवीन सिन्हा, मुकेश जालान, प्रो. विनीता कुमारी, संजू सिंह, अमर कुमार सिन्हा, छोटू खान, राजेश जायसवाल, मनोज संगई, संजीत कुमार सिंह, साठू ठाकुर, अनिल गुप्ता, अजय सिंह, राजेश गुप्ता, भागीरथ मंडल, प्रवीण सिन्हा समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola