Giridih News :नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के खिलाफ चुनावी आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन

Giridih News :चुनावी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में जिला प्रशासन ने नेता प्रतिपक्ष व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है. श्री मरांडी के विरुद्ध गिरिडीह नगर थाना कांड संख्या 36/2026 में बीएनएस की धारा 174, 223(3)एस के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

विज्ञापन

यह प्राथमिकी एफएसटी सह पंचायत सचिव मो मंसूर के लिखित आवेदन पर दर्ज की गयी है. बताया गया है कि गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के मेयर पद के प्रत्याशी प्रमिला मेहरा के निर्वाचन अभिकर्ता कृष्ण मुरारी शर्मा के द्वारा लिखित सूचना दी गयी थी कि गिरिडीह बस स्टैंड रोड स्थित मां काली होटल में लगभग 80 से 100 लोग भाजपा के नेता बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में बैठक कर रहे हैं और वोटरों को प्रभावित कर रहे हैं. इस सूचना के बाद एसडीओ श्रीकांत यशवंत विस्पुते के नेतृत्व में एक टीम होटल पहुंची और वहां पहुंचकर होटल को खाली कराया. हालांकि, इस मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का कहना है कि वे खाना खाने के लिए होटल आये थे. किसी भी तरह के कार्यक्रम का कोई आयोजन होटल में नहीं किया गया था.

होटल संचालक पर भी दर्ज हुई प्राथमिकी

दूसरी ओर जिस होटल में भाजपा और उनके समर्थक एकत्रित होकर बैठक कर रहे थे, उस होटल के संचालक के विरूद्ध भी प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गिरिडीह नगर थाना कांड संख्या 37/2026 में बीएनएस की धारा 223ए के तहत यह प्राथमिकी दर्ज हुई है. बताया जाता है कि शिकायत मिलने के बाद जिले के अधिकारियों की टीम जब होटल पहुंची तो वहां लगभग 80 से 100 लोग अवैध रूप से मजमा लगाकर होटल के प्रथम तल्ले और दूसरे तल्ले में बैठे हुए थे. वहीं होटल के बाहर लगभग 15-20 गाड़ियां भी लगी हुई थी. जब होटल संचालक सिंकू सिन्हा से बैठक से संबंधित अनुमति पत्र मांगी गयी तो वह कोई कागजात दिखा नहीं सके.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola