भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन आठ को

Updated:
विज्ञापन

आठ अगस्त को जिला मुख्यालय में होने वाले जन आक्रोश प्रदर्शन की तैयारी को लेकर बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा की बैठक परिसदन में हुई. मुख्य रूप से महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह व प्रभारी बबीता झा उपस्थित थीं.

विज्ञापन

मोर्चा की बैठक में तैयारी पर चर्चा, प्रदर्शन में जुटेंगी जिले भर की महिला कार्यकर्ता

गिरिडीह.

आठ अगस्त को जिला मुख्यालय में होने वाले जन आक्रोश प्रदर्शन की तैयारी को लेकर बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा की बैठक परिसदन में हुई. मुख्य रूप से महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह व प्रभारी बबीता झा उपस्थित थीं. संचालन महिला मोर्चा की जिला महामंत्री उषा कुमारी ने किया. प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि झारखंड में महिलाओं के साथ लगातार दुष्कर्म, हत्या, उत्पीड़न जैसी घटना हो रही हैं. इसके विरुद्ध सभी जिलों में एक अगस्त से लेकर 14 अगस्त तक जन आक्रोश प्रदर्शन होना है. गिरिडीह में आठ अगस्त को प्रदर्शन तय है. कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक हुई. कहा कि यह जन आक्रोश प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा. इसमें गिरिडीह जिले के 13 प्रखंड की सभी पंचायत व गांवों की पीड़ित महिला एवं महिला मोर्चा के बहनें भाग लेंगी. आंदोलन में भाजपा के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता भी शामिल रहेंगे. भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे का भी साथ मिलेगी. जिला महामंत्री उषा कुमारी ने कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में विधि व्यवस्था चौपट हो गयी है. महिलाओं पर उत्पीड़न लगातार बढ़ रहा है. इससे महिलाओं में भारी आक्रोश है. जन आक्रोश प्रदर्शन में जिले भर की महिला कार्यकर्ता शामिल होंगी. बैठक में महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सोनिया कौशिक, महामंत्री सावित्री भारती, मंत्री गुड़िया देवी, संजू देवी, नीतू शोला, लता वर्मा, कार्यसमिति सदस्य पिंकी सिंह, मंडल अध्यक्ष रीना मंडल, किरण पांडेय, प्रमिला महादेवन, मीडिया प्रभारी अंजना मिश्रा, रीना मंडल, आरती आर्यन, वीना देवी आदि मौजूद थीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola