लाभुक की जानकारी के बिना 49,990 रुपये की निकासी का आरोप, बीडीओ से कार्रवाई की मांग

Updated:
विज्ञापन

आवेदन देने पहुंचा लाभुक और अन्य लोग

झारखंड के गांडेय में मनरेगा योजना के तहत लाभुक के खाते से 49,990 रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बीडीओ से जांच की मांग की है।

विज्ञापन

प्रखंड के रसनजोरी पंचायत अंतर्गत बरोटांड़ गांव में लाभुक की जानकारी के बिना मनरेगा योजना के तहत स्वीकृत बिरसा सिंचाई कूप की मटेरियल मद से 49,990 रुपये की निकासी किए जाने का मामला सामने आया है. मामले की जानकारी मिलने के बाद लाभुक भुनेश्वर दास फॉरवर्ड ब्लॉक के नेताओं के साथ प्रखंड कार्यालय पहुंचे और बीडीओ को आवेदन देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की.

आपके शहर में

विज्ञापन

बीडीओ के नाम दिए आवेदन में भुनेश्वर दास ने बताया कि उनके नाम से मनरेगा के तहत बिरसा सिंचाई कूप स्वीकृत है, जिसकी योजना संख्या 3419006024/IF/7080903062857 है. उन्होंने बताया कि 19 अगस्त 2026 को जब वह अपने कूप के मटेरियल का वाउचर लगवाने गए, तब उन्हें पता चला कि मटेरियल मद की 49,990 रुपये की राशि पहले ही निकासी की जा चुकी है. लाभुक का कहना है कि राशि की निकासी के संबंध में उन्हें पहले कोई जानकारी नहीं दी गई थी.

भुनेश्वर दास ने बीडीओ से मांग की है कि यह जांच की जाए कि किस आधार पर और किसके द्वारा उक्त राशि की निकासी की गई. साथ ही संबंधित लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उनके बिरसा सिंचाई कूप की मटेरियल मद की पूरी राशि वापस दिलाई जाए.

इधर फॉरवर्ड ब्लॉक के राजेश यादव और माहताब अली मिर्जा ने भी मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. वहीं बीडीओ निसात अंजुम ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है और इसकी जांच की जाएगी.


विज्ञापन
Samsul Ansari

लेखक के बारे में

By Samsul Ansari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola