राज्य स्तरीय दौड़ में लव ने जीते दो रजत पदक, आदर्श क्लब ने किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

आदर्श क्लब के सदस्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बगोदर के लव कुमार ने राज्य स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में 1500 और 3000 मीटर दौड़ में दो पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आदर्श क्लब, बगोदर ने उनकी इस उपलब्धि का जश्न मनाते हुए सम्मान समारोह आयोजित किया।

विज्ञापन

गिरिडीह. बोकारो जिले के चंदनकियारी में आयोजित राज्य स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में बगोदरडीह के युवक लव कुमार ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 1500 और 3000 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया. तीन दिवसीय प्रतियोगिता में दोनों स्पर्धाओं में दूसरे स्थान पर रहने पर लव को एक रजत और एक कांस्य पदक मिलने की जानकारी दी गयी है. उनकी उपलब्धि से बगोदर क्षेत्र के खेल प्रेमियों और युवाओं में उत्साह है.

विज्ञापन

बगोदर स्टेडियम में हुआ सम्मान

लव की उपलब्धि पर आदर्श क्लब, बगोदर की ओर से बगोदर स्टेडियम में सम्मान समारोह आयोजित किया गया. क्लब के सदस्यों ने लव रविदास को अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया. सदस्यों ने उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

रोजाना करते थे दौड़ का अभ्यास

लव ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी उन्होंने बगोदर स्टेडियम में ही की थी. वह नियमित रूप से करीब एक घंटे दौड़ का अभ्यास करते थे. लगातार अभ्यास और मेहनत के बल पर उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनायी. अब उनका लक्ष्य 1500 और 3000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल करना है.

फोटो :  मेडल के साथ युवक लव और आदर्श क्लब से जुड़े सदस्यों की तस्वीर | Prabhat Khabar Network
मेडल के साथ युवक | Prabhat Khabar Network

युवाओं को नशे और मोबाइल से दूर रहने की सलाह

लव ने युवाओं को नशे और मोबाइल के अत्यधिक इस्तेमाल से दूरी बनाने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और बेहतर प्रदर्शन के लिए नियमित शारीरिक व्यायाम, दौड़ और पैदल चलना जरूरी है. बगोदर स्टेडियम में अभ्यास कर रहे युवाओं से उन्होंने लगातार मेहनत और अनुशासन के साथ तैयारी करने की अपील की. उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.

ये रहे मौजूद

सम्मान समारोह में आदर्श क्लब के रंजीत कुमार बिंद, बिनय कुमार बिंद, उदय प्रसाद गुप्ता, विजय प्रसाद, विश्वनाथ साव, सुधीर स्वर्णकार, लालजी शर्मा, विनोद शर्मा, सचिन कुमार, सुनील स्वर्णकार, मुन्ना गुप्ता, रुपेश गुप्ता, रविंद्र कुमार, मनीष जायसवाल, प्रमोद सोनी, बिनु साव, सोनू गुप्ता, मन्नू साव, अजय गुप्ता और शाहनवाज अंसारी समेत कई लोग मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: देवरी में मक्का लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, सड़क पर बिखरा मक्का; बाल-बाल बचे चालक

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola