Giridih News :ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन व केश्वारी हॉल्ट के बीच रेल लाइन किमी संख्या 349/2- 351/2 पर एक अज्ञात युवक का शव होने की सूचना आरपीएफ को मिली. उसका शरीर दो टुकड़ों में बंट गया था.

विज्ञापन

हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन व केश्वारी हॉल्ट के बीच रेल लाइन किमी संख्या 349/2- 351/2 पर एक अज्ञात युवक का शव होने की सूचना आरपीएफ को मिली. उसका शरीर दो टुकड़ों में बंट गया था. सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची. इसकी सूचना सरिया थाना को दी गयी. जानकारी मिलते ही सरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम करने को गिरिडीह भेज दिया. बाद में शव की पहचान सत्यनारायण राय (48) पिता भरत राय, गांव कांटीदिघी. प्रखंड देवरी के रूप में की हुई. घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग पहुंचे. शव को देखकर लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola