ePaper

Giridih News :गिरिडीह में 60.93 प्रतिशत मतदाताओं ने की वोटिंग

Updated at : 23 Feb 2026 11:06 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :गिरिडीह में 60.93 प्रतिशत मतदाताओं ने की वोटिंग

Giridih News :गिरिडीह जिले में तीन नगर निकाय क्षेत्र में चुनाव संपन्न हो गया है. इसमें गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में 60.93 प्रतिशत मतदान हुआ है. जबकि बड़की सरैया नगर पंचायत में 63.74 प्रतिशत तथा धनवार नगर पंचायत में 65.22 प्रतिशत मतदान हुआ.

विज्ञापन

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी श्री यादव ने मतदान की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद पत्रकार सम्मेलन में बताया कि तीनों नगर निकाय क्षेत्र में मतदान की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. मतदान के दौरान कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. मतदान समाप्ति के बाद गिरिडीह नगर निगम के एक बूथ पर गोली चली है जिसमें दो लोग घायल हुए हैं. उन्होंने बताया कि सभी 166 बूथों पर निर्धारित समय पर मतदान की प्रक्रिया शुरू की गयी थी और मतदान समाप्ति के बाद व्यवस्थित तरीके से मतपेटियों को सील कर दिया गया. प्रारंभिक घंटों में मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गयी. विशेष रूप से महिला, युवा और वरिष्ठ मतदाताओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही है. श्री यादव ने कहा कि मतदान केंद्रों पर सेक्टर दंडाधिकारियों की तैनाती की गयी थी जो नियमित रूप से मॉनीटरिंग कर रहे थे.

स्ट्रांग रूम में रिसीव की गयीं मतपेटियां

इधर, मतदान की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद मतपेटियों को गिरिडीह बाजार समिति में बनाये गये मतगणना केंद्र में रिसीव किया जा रहा है. मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में रखा जा रहा है. गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के लिए दो स्ट्रांग रूम बनाये गये हैं, जबकि धनवार और बड़की सरैया के लिए एक-एक स्ट्रांग रूम बनाये गये हैं. सभी बूथों से मतपेटियां प्राप्त करने के बाद स्ट्रांग रूम को सील कर दिया जायेगा. उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने बताया कि पूरी व्यवस्था पर लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है. कहा कि रिसिविंग कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो, इसके लिए निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है.

PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola