Giridih News :25 लाख रुपये कीमत का 50 टन अवैध माइका जब्त
Author Pradeep kumar
Updated:
विज्ञापन
Giridih News :तिसरी और गावां प्रखंड में माइका की तस्करी करनेवालों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है. गुरुवार को अंचलाधिकारी अखिलेश प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम ने तिसरी प्रखंड की खिजुरी पंचायत के बलियारी गांव के दो घरों में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध माइका जब्त किया. करीब 50 टन जब्त माइका की कीमत 25 लाख रुपये आंकी गयी है.
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार, 40 टन माइका खुले में पड़ा था, जबकि 10 टन माइका बोरे में भरकर रखा गया था. टीम ने दोनों घरों को सील कर दिया है. अभियान में प्रभारी अंचल निरीक्षक रितेश कुमार केशरी, तिसरी थाना के एएसआइ लव कुमार के अलावा पुलिस बल मौजूद था.
अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप
प्रशासन की कार्रवाई से अवैध माइका कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. गुरुवार को अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि अवैध खनन व भंडारण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी. बताते चलें कि गावां और तिसरी के माइका माफिया मजदूरों को बुलाकर अवैध खनन कराते हैं. यह माइका किसी सुरक्षित स्थान या घर में रखा जाता है. यहां से इसे कोडरमा और गिरिडीह भेज दिया जाता है.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन