दो युवकों ने नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Feb 2020 2:39 AM
विज्ञापन
डुमरी थाना क्षेत्र के नुरंगों की घटना कक्षा नौ में पढ़ती है पीड़िता घर में शौचालय नहीं रहने के कारण शौच को बाहर गयी थी छात्रा डुमरी : डुमरी थाना क्षेत्र के नुरंगों में नौवीं की 15 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. थाना के आवेदन पर पुलिस ने पुरनी भंडरो के […]
विज्ञापन
डुमरी थाना क्षेत्र के नुरंगों की घटना
कक्षा नौ में पढ़ती है पीड़िता
घर में शौचालय नहीं रहने के कारण शौच को बाहर गयी थी छात्रा
डुमरी : डुमरी थाना क्षेत्र के नुरंगों में नौवीं की 15 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. थाना के आवेदन पर पुलिस ने पुरनी भंडरो के दो युवकों पर मामला दर्ज किया गया है.
थाना को दिये गये आवेदन में छात्रा ने कहा है कि घर में शौचालय नहीं रहने के कारण वह तीस जनवरी को दिन करीब 12.30 बजे वह बाहर शौच के लिए जा रही थी. इसी दौरान नागाबाद पंचायत के पुरनी भंडरों निवासी बासदेव मंडल का पुत्र अरविंद मंडल तथा राज किशोर मंडल का पुत्र अविनाश मंडल एक मरुति वैन से आये और उसे जबरदस्ती उठाकर ले जाने लगे.
जब उसने मचाया तो आस-पास के ग्रामीण शोर सुन वाहन के पीछे दौड़े, लेकिन तब तक दोनों युवक वाहन को तेज भगाते हुए लगभग दो किमी दूर जंगल में ले गये और बारी बारी से दोनों ने दुष्कर्म किया. इसी बीच ग्रामीणों को आता देख दोनों युवक वाहन को लेकर फरार हो गये. इस संबंध में थाना प्रभारी ने कहा कि आवेदन के आधार पर नामजद युवकों पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आगे की कारवाई में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










