सीएए के समर्थन में सामूहिक सुंदरकांड पाठ

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Feb 2020 2:58 AM

विज्ञापन

गिरिडीह : बजरंग कृपा संघ की ओर से रविवार को उदनाबाद स्थित बाबा दुखहरणाथ मंदिर में सीएए के समर्थन में हनुमान चालीसा के साथ सामूहिक सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया. भजन के साथ आयोजित इस पाठ में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. इस दौरान अयोध्या से आये कथावाचक ओंकार शास्त्री के सानिध्य […]

विज्ञापन

गिरिडीह : बजरंग कृपा संघ की ओर से रविवार को उदनाबाद स्थित बाबा दुखहरणाथ मंदिर में सीएए के समर्थन में हनुमान चालीसा के साथ सामूहिक सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया. भजन के साथ आयोजित इस पाठ में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. इस दौरान अयोध्या से आये कथावाचक ओंकार शास्त्री के सानिध्य में भक्तों ने सुंदरकांड का पाठ किया.

सुबह नौ बजे शुरू हुए सुंदरकांड का पाठ दोपहर तक जारी रहा. इसमें श्रद्धालुओं ने देश में लागू हुए नागरिक संशोधन अधिनियम से उत्साहित और भव्य राम मंदिर निर्माण जल्द शुरू होने को लेकर खुशी जतायी.

दुनिया चले ना श्रीराम के बिना, रामजी चले ना हनुमान के बिना जैसे भजनों पर भक्तों ने मौके पर भगवान राम और हनुमान का जयकारे लगाये. पाठ के बाद बजरंग कृपा संघ की ओर से सभा आयोजित की गयी. मौके पर श्रद्धालुओं ने शनिवार की रात प्रतिमा विसर्जन के लिए निकाली गयी शोभा यात्रा में शामिल लोगों पर लाठी चार्ज की निंदा की. इसके बाद भंडारा का आयोजन किया गया.

हिंदू संगठनों की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन भी मुस्तैद था. दोपहर में सीओ रवींद्र कुमार सिन्हा, सदर बीडीओ गौतम भगत, मुफस्सिल थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर भी मौके पर पहुंचे और कार्यक्रम की जानकारी ली. मौके पर विश्व हिंदू परिषद के पूर्व नेता विभाकर पांडेय, दिलीप उपाध्याय, यदुनंदन पाठक, उमेश पंडा, संदीप डंगाइच, विहिप कार्यकर्ता सुमित रंजन, विशाल त्रिवेदी, विवेक त्रिवेदी, पंकज कुमार के अलावा काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola