चोरी के मामले में दो गिरफ्तार, जेल गये

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गिरिडीह : नगर थाना पुलिस ने चार दिसंबर की रात उत्सव पैलेस विवाह भवन में हुई चोरी मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है. इनमें करबला रोड निवासी अजय राम व गुड्डू कुमार राम शामिल हैं. नगर थाना पुलिस से बताया कि दोनों नगर थाना में दर्ज कांड संख्या […]

विज्ञापन

गिरिडीह : नगर थाना पुलिस ने चार दिसंबर की रात उत्सव पैलेस विवाह भवन में हुई चोरी मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है. इनमें करबला रोड निवासी अजय राम व गुड्डू कुमार राम शामिल हैं.

विज्ञापन
नगर थाना पुलिस से बताया कि दोनों नगर थाना में दर्ज कांड संख्या 293/19 के प्राथमिकी में अभियुक्त हैं. बताया कि शहर के करबला रोड स्थित रामायण उत्सव पैलेस विवाह भवन की चारदीवारी फांद चोरों ने चार दिसंबर की रात को चोरी की थी.
इस घटना में पांच हैलोजन लाइट, करीब पच्चीस हजार रुपये मूल्य के बर्तन व सीसीटीवी कैमरा समेत करीब एक लाख की संपत्ति चोरी हो गयी थी. चोरी की जानकारी विवाह भवन के मालिक अमितेष गौरव को पांच दिसंबर की सुबह मिली थी. इसके बाद उन्होंने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से ही चोरों के संबंध में जानकारी मिली थी. इसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola