गिरिडीह : कार्बन रिसोर्सेस फैक्ट्री में लगी आग, मजदूर झुलसा
Updated at : 13 Dec 2019 9:01 AM (IST)
विज्ञापन

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महतोडीह गांव में संचालित कार्बन रिसोर्सेस फैक्ट्री में गुरुवार की शाम भीषण आग लग गयी. इस घटना में एक मजदूर झुलस गया. घायल मजदूर थाना इलाके का उदनाबाद निवासी जीवलाल चौधरी है. जीवलाल का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया. गुरुवार की शाम लगभग चार बजे अचानक फैक्ट्री से […]
विज्ञापन
गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महतोडीह गांव में संचालित कार्बन रिसोर्सेस फैक्ट्री में गुरुवार की शाम भीषण आग लग गयी. इस घटना में एक मजदूर झुलस गया. घायल मजदूर थाना इलाके का उदनाबाद निवासी जीवलाल चौधरी है. जीवलाल का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया. गुरुवार की शाम लगभग चार बजे अचानक फैक्ट्री से जोर का आवाज आयी और उसके बाद धुआं उठने लगा. इस बीच आग की लपटें भी निकलने लगीं. शाम लगभग 5.30 बजे दमकल की टीम फैक्ट्री पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




