ePaper

दुर्घटनाओं में तीन महिला समेत सात घायल

Updated at : 13 Dec 2019 2:50 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटनाओं में तीन महिला समेत सात घायल

डुमरी : डुमरी प्रखंड के दो अगल-अलग स्थानों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में गुरुवार को तीन महिला समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. यहां प्रथामिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो युवक को धनबाद रेफर […]

विज्ञापन

डुमरी : डुमरी प्रखंड के दो अगल-अलग स्थानों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में गुरुवार को तीन महिला समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. यहां प्रथामिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो युवक को धनबाद रेफर कर दिया गया है.

पहली घटना मधुबन थाना क्षेत्र के धावाटांड़ के समीप घटी. इसमें डुमरी से धावाटांड़ जा रहे ऑटो और देवघर से बोकारो जा रही कार के बीच हुई टक्कर में ऑटो पर सवार मधुबन थाना क्षेत्र के चंगधरी निवासी ऑटो चालक महादेव ठाकुर, बरियारपुर निवासी कंचल देवी व ललिता देवी और स्वीफ्ट कार में सवार बोकरो निवासी उषा किरण घायल हो गयी.

स्थानीय लोगों ने सभी को डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं दूसरी घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र के बस पड़ाव के समीप घटी. यहां डुमरी से इसरी बाजार की ओर जा रही बाइक को एक स्काॅर्पियो पीछे से टक्कर मारकर भाग गया. इस दुर्घटना में बाइक सवार सदरीयाडीह बाघमारा निवासी कुंदन कुमार तुरी, तोपचांची के पहाड़पुर निवासी अभिषेक तुरी और निमियाघाट थाना क्षेत्र के गटीगढ़ा निवासी बीरबल तुरी गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी का

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola