65 कमल फूल से सीएम का स्वागत करेंगे कार्यकर्ता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Oct 2019 2:12 AM
विज्ञापन
जोहार जन आशीर्वाद यात्रा को ले तैयारी जोरों पर भाजपा विधायक ने की पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक गिरिडीह : जोहार जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारी को लेकर गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की ओर से व्यापक तैयारी की जा रही है. मुख्यमंत्री रघुवर दास 23 अक्तूबर को गिरिडीह शहरी क्षेत्र के मुख्य […]
विज्ञापन
जोहार जन आशीर्वाद यात्रा को ले तैयारी जोरों पर
भाजपा विधायक ने की पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक
गिरिडीह : जोहार जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारी को लेकर गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की ओर से व्यापक तैयारी की जा रही है. मुख्यमंत्री रघुवर दास 23 अक्तूबर को गिरिडीह शहरी क्षेत्र के मुख्य मार्गों में रोड शो करेंगे. इसके बाद गिरिडीह स्टेडियम में सरकारी कार्यक्रम में भाग लेंगे. यहां के बाद मुख्यमंत्री पीरटांड़ में आहूत जनसभा को संबोधित करेंगे. कार्यक्रमों की सफलता को लेकर सोमवार को विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की.
विधायक श्री शाहाबादी ने बताया कि जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास का जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया जायेगा. लगभग दो हजार बाइक में सवार कार्यकर्ता इस यात्रा में साथ-साथ चलेंगे. बड़ा चौक पर कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री को 65 कमल फूल भेंट किया जायेगा. मौके पर जिला महामंत्री देवराज, नगर अध्यक्ष सदानंद प्रसाद वर्मा, संजीत सिंह पप्पू, संजु सिंह, दीपक पंडित, हरमिंदर सिंह बग्गा, राजेश गुप्ता, सीताराम वर्मा, संत कुमार लल्लू समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
कार्यक्रम में रहेगी लोजपा की भागीदारी : राज : गिरिडीह. लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार राज ने कहा कि 23 अक्तूबर को मुख्यमंत्री की जोहार जन आशीर्वाद यात्रा में लोजपा कार्यकर्ताओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित की गयी है. गिरिडीह में मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए पार्टी द्वारा बैनर-होर्डिंग लगाया जा रहा है. उक्त बातें उन्होंने सोमवार को गिरिडीह में आयोजित प्रेस वार्ता में कही. श्री राज ने कहा कि लोजपा पूरी तरह से एनडीए के साथ है.
मौके पर जिलाध्यक्ष प्रदोष कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत कुमार, महासचिव अतिन आनंद, रंजीत कुमार सिंह, संदीप कुमार, कमलेश कुमार शर्मा, विक्रम कुमार, नगर अध्यक्ष अमित कुमार चंद्रवंशी, छात्र लोजपा जिलाध्यक्ष पूजा कुमारी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










