विवादित भूमि पर लगी फसल को किया जब्त

Updated:
विज्ञापन

देवरी : देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जमखोखरो पंचायत के गोरटोली गांव दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर विवादित भूमि पर धारा 146(1) लगाते हुए खोरीमहुआ अनुमंडल न्यायालय ने जब्त किया है. इसे लेकर शुक्रवार को दंडाधिकारी सह देवरी अंचल निरीक्षक राजकुमार प्रजापति के नेतृत्व में विवादित जमीन में लगी मड़ुआ व मकई की […]

विज्ञापन

देवरी : देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जमखोखरो पंचायत के गोरटोली गांव दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर विवादित भूमि पर धारा 146(1) लगाते हुए खोरीमहुआ अनुमंडल न्यायालय ने जब्त किया है. इसे लेकर शुक्रवार को दंडाधिकारी सह देवरी अंचल निरीक्षक राजकुमार प्रजापति के नेतृत्व में विवादित जमीन में लगी मड़ुआ व मकई की फसल को जब्त कर लिया गया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान देवरी थाना के भरत दुबे दल-बल के साथ मौजूद रहे. उक्त भूमि पर दो पक्षों में जमीन विवाद के बाद न्यायालय में चल रहे वाद (संख्या 02/2016) के तहत उक्त भूमि को जब्त कर देवरी के थाना प्रभारी को रिसीवर नियुक्त किया गया. इसके बाद उक्त भूमी पर जोत आबाद पर रोक लगा दी गयी थी. इसके बाद एक पक्ष ने जब्त भूमि पर मकई व मड़ुआ की फसल लगा दी. विवादित भूमि पर फसल लगाने से मना करने के बाद भी फसल लगाये जाने पर जब फसल पक कर तैयार हो गयी तो इसे जब्त किया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola