डुमरी में अपराधियों ने युवक को मारी गोली
Updated at : 06 Jun 2019 7:22 AM (IST)
विज्ञापन

डुमरी : डुमरी के केबी मोड़ के पास बुधवार की रात नौ बजे बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है. गोली युवक के कंधे पर लगी है. युवक मधुबन थाना क्षेत्र के चैनपुर निवासी राहुल महतो है. उसे इलाज के लिए डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां से उसे […]
विज्ञापन
डुमरी : डुमरी के केबी मोड़ के पास बुधवार की रात नौ बजे बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है. गोली युवक के कंधे पर लगी है. युवक मधुबन थाना क्षेत्र के चैनपुर निवासी राहुल महतो है. उसे इलाज के लिए डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां से उसे मीना जेनरल अस्पताल के बाद धनबाद रेफर कर दिया गया.
घटना में गोली चलाने में शामिल एक अपराधी भी बाइक से गिर कर घायल हो गया है. ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया है. ग्रामीणों ने अपराधी के पास से दो लोडेड पिस्टल व दो गोली भी बरामद किया है. राहुल का एक साथी संजय ठाकुर भी बाइक से गिरकर घायल हो गया है.
कैसे िदया गया घटना को अंजाम : बताया जाता है कि चैनपुर निवासी राहुल महतो, संजय ठाकुर व नागेश्वर यादव एक ही बाइक पर सवार होकर इसरी बाजार से अपने घर चैनपुर आ रहे थे.
इसी बीच चैनपुर के केबी मोड़ के पास पीछे से आ रही एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने राहुल को बाइक रोकने को कहा. राहुल द्वारा बाइक नहीं रोकने पर एक अपराधी ने गोली चला दी. गोली राहुल के कंधे पर जा लगी. इससे राहुल बाइक समेत गिर गया. बाइक के गिरने से उसमें सवार संजय ठाकुर व नागेश्वर यादव भी गिर गये. बाइक से गिरने के बाद नागेश्वर शोर मचाते हुए भागने लगा. इस पर अपराधियों ने नागेश्वर पर भी फायरिंग की, लेकिन उसे गोली नहीं लगी. शोर सुन आसपास के ग्रामीण जुट गये. इसी क्रम में गोली चला रहा एक अपराधी भी गिरकर घायल हो गया. ग्रामीणों ने घायल अपराधी को पकड़ लिया. वहीं अन्य दो अपराधी भाग निकले.
सूचना पर पहुंचे एसडीपीओ :
इधर घायल सभी लोगों को ग्रामीणों ने अस्पताल भी पहुंचाया. सूचना पर डुमरी एसडीपीओ नीरज कुमार सिंह व थाना प्रभारी अशोक प्रसाद पुलिस बल के साथ डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचे. छानबीन में पुलिस को घायल अपराधी के पैकेट से चार जिंदा गोली और मिली. साथ ही एक मोबाइल बरामद किया गया. इस संबंध में एसडीपीओ ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. अपराधी के पास से लोडेड पिस्टल व गोली बरामद हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




