क्रेडिट कार्ड पास था फिर भी 50 हजार की ऑनलाइन खरीदारी, बगोदर का युवक साइबर ठगी का शिकार
पीड़ित युवक विवेकानंद की फोटो
बगोदर के युवक के एसबीआई क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगों ने 50 हजार रुपये की ऑनलाइन खरीदारी कर ली. पीड़ित ने साइबर थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है.
बगोदर थाना क्षेत्र के देवराडीह निवासी युवक विवेकानंद प्रसाद साइबर क्राइम का शिकार हो गया. उसके एसबीआई क्रेडिट कार्ड से 50 हजार रुपये की ऑनलाइन खरीदारी किये जाने का मैसेज मोबाइल पर आया, जबकि क्रेडिट कार्ड उसके पास ही था. मामले को लेकर युवक ने साइबर थाना गिरिडीह में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी है.
आपके शहर में
विवेकानंद प्रसाद ने बताया कि वह एसआईआर के तहत पंचायत सचिवालय में आयोजित कैंप में मौजूद था. इसी दौरान उसके मोबाइल पर एसबीआई क्रेडिट कार्ड से एक ऑनलाइन कंपनी में 50 हजार रुपये की खरीदारी का मैसेज आया. मैसेज देखते ही वह हैरान रह गया.
खुद जांच की तो ठगी का हुआ पता
युवक ने बताया कि उसने अपने स्तर से क्रेडिट कार्ड के लेनदेन की जांच की. जांच में पता चला कि उसके द्वारा कोई खरीदारी नहीं की गयी थी. इसके बाद उसे साइबर ठगी का शिकार होने की जानकारी मिली.
ये भी पढ़ें: बेटे ने दोस्तों संग रची पिता को पुलिस गिरफ्त से भगाने की साजिश, CCTV से खुला राज; 4 गिरफ्तार
विवेकानंद ने तत्काल इसकी सूचना बगोदर थाना पुलिस को दी. पुलिस ने उसे साइबर थाना गिरिडीह में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी. इसके बाद उसने साइबर थाना में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी.
क्रेडिट कार्ड पास होने के बावजूद कैसे हुई खरीदारी?
विवेकानंद प्रसाद ने कहा कि क्रेडिट कार्ड उसके पास रहने के बावजूद उससे 50 हजार रुपये की ऑनलाइन खरीदारी कैसे हो गयी, यह उसकी समझ से परे है. उसने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और राशि की सुरक्षा की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए