बालक से अप्राकृतिक यौनाचार, प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

जमुआ : 13 वर्षीय बालक के साथ एक युवक ने अप्राकृतिक यौनाचार किया. इसे लेकर बालक की मां के आवेदन पर हीरोडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. आरोपी युवक झारखंडधाम निवासी 27 वर्षीय विक्की पांडेय (पिता सुरेश पांडेय) है. प्राथमिकी में गावां थाना […]

विज्ञापन

जमुआ : 13 वर्षीय बालक के साथ एक युवक ने अप्राकृतिक यौनाचार किया. इसे लेकर बालक की मां के आवेदन पर हीरोडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. आरोपी युवक झारखंडधाम निवासी 27 वर्षीय विक्की पांडेय (पिता सुरेश पांडेय) है.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्राथमिकी में गावां थाना क्षेत्र निवासी बालक की मां ने कहा है कि उसका पुत्र गंभीर रोग से ग्रसित होने के कारण मंदिर में पिछले पांच माह से धरना दे रहा था. इस बीच बुधवार की शाम को जब उसका पुत्र शिवगंगा स्थित कूप में पानी लाने जा रहा था तो उस दौरान विक्की पांडेय आया और उसके पुत्र को अपने साथ कमरे में ले गया.

कमरे में ले जाने के बाद विक्की ने उसके पुत्र को पैर दबाने को कहा. इस दौरान उसके पुत्र के साथ मारपीट करते हुए चाकू का भय दिखाते हुए अप्राकृतिक यौनाचार किया. घटना के बाद दूसरे दिन उसके पुत्र ने किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल से उसे फोन कर घटना की जानकारी दी. इस सूचना पर वह पहुंची. जिस दिन वह पहुंची उस रात को उसके पास कुछ लोग आये और कहा कि चलो फैसला कर देंगे. वह जब अपने पुत्र के साथ उनलोगों के पास नहीं गयी तो झारखंडधाम से भागने को कहा गया.

बाद में उसने किसी तरह अपने पति को सूचना दी और उसके पति आये जिसके साथ वह अपने पुत्र को लेकर वापस गांव आयी. इधर इस मामले की शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी सुरेंद्र वर्मा ने रविवार को आरोपी विक्की पांडेय को गिरफ्तार करते हुए सोमवार को जेल भेज दिया. थाना प्रभारी ने मामले की पुष्टि की है और कहा है कि इस मामले में पीड़ित का मेडिकल चेकअप कराते हुए आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola