धनवार की पड़रिया पंचायत के खेसनाल की घटना, डूबने से ग्रामीण की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजधनवार : धनवार की पड़रिया पंचायत के खेसनाल निवासी महेश सिंह (50वर्ष) की मौत गुरुवार को नहाने के क्रम में गोसाईबीघा के चोपधरी तालाब में डूबने से हो गयी. खबर फैलते ही सैकड़ौं लोग तालाब पर पहुंचे. धनवार पुलिस भी पहुंची. लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद मछली मारने वाले जल से शव निकाला […]

विज्ञापन
राजधनवार : धनवार की पड़रिया पंचायत के खेसनाल निवासी महेश सिंह (50वर्ष) की मौत गुरुवार को नहाने के क्रम में गोसाईबीघा के चोपधरी तालाब में डूबने से हो गयी.
खबर फैलते ही सैकड़ौं लोग तालाब पर पहुंचे. धनवार पुलिस भी पहुंची. लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद मछली मारने वाले जल से शव निकाला गया. जानकारी के अनुसार महेश सिंह सुबह 10 बजे स्नान के लिए ग्राम पंचायत उत्तरी डोरंडा के गोसाईंबीघा स्थित चोपधरी तालाब गये थे.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गहरे पानी में पहुंचने के बाद वो डूबने लगे. हल्ला होने पर ग्रामीणों की भीड़ तालाब के किनारे इकट्ठी हो गयी. शव बाहर आते ही परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. मृतक की पत्नी, पुत्री व पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola