जमुआ : शिक्षक का शव मिला, हत्या की आशंका

Updated:
विज्ञापन

जमुआ : गावां प्रखंड के तारापुर उमवि के सचिव कामदेव कुमार (55) का शव गुरुवार की सुबह जमुआ थाना क्षेत्र के धरासिंहटांड़ के एक कुआं की मुंडेर पर मिला. इससे इलाके में सनसनी फैल गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर लिया, बाद में मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को लगी […]

विज्ञापन

जमुआ : गावां प्रखंड के तारापुर उमवि के सचिव कामदेव कुमार (55) का शव गुरुवार की सुबह जमुआ थाना क्षेत्र के धरासिंहटांड़ के एक कुआं की मुंडेर पर मिला. इससे इलाके में सनसनी फैल गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर लिया, बाद में मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को लगी तो वे थाना पहुंचे.

आपके शहर में

विज्ञापन

मृतक जमुआ थाना क्षेत्र के मेरखोगुंडी कला गांव का रहनेवाला था. शुक्रवार की अहले सुबह जमुआ-कोडरमा मुख्य पथ के किनारे अवस्थित धरासिंहटांड़ गांव स्थित एक कुआं की मुंडेर पर शव दिखा तो लोगों की भीड़ जुट गयी. घटना की सूचना पर जमुआ थाना प्रभारी दिलेश्वर कुमार दल-बल के साथ पहुंचे. मृतक के हाथ व पैर विभिन्न रंगों के कपड़ों से बनी रस्सी से बंधे थे और बगल में जहर की शीशी पड़ी थी. थाना प्रभारी ने शव का पंचनामा कर जब्त कर लिया. लगभग दो घंटे के बाद मृतक की पहचान हो सकी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola