युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Updated:
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन

गढ़वा. थाना क्षेत्र के लगमा गांव में शुक्रवार को रमना थाना क्षेत्र के चुंदी गांव निवासी बिंदु साव के पुत्र राहुल कुमार (19 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के संबंध में मृतक के मामा सुनील प्रसाद ने बताया कि राहुल अपनी मां के साथ बचपन से ही अपने ननिहाल लगमा में रहता था. उसे रहने के लिए उसके मामा ने अपना पुराना मकान दे दिया था. वह अपनी मां के साथ समोसा-पकौड़ी बेचकर अपना जीवन यापन करता था. वह शुक्रवार को अपनी दुकान से घर आया फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. इस दौरान उसकी मां उसे बार-बार फोन कर रही थी. फोन नहीं उठाने पर उसकी मां ने पड़ोसी को फोन कर राहुल के बारे में पता करने कहा. जिसके बाद पूरी घटना की जानकारी हुई. परिजन पड़ोसियों के सहयोग से उसे फांसी के फंदे से उतार कर गढ़वा सदर अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola