गढ़वा: खेत में काम कर रहे युवक को सांप ने डसा, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर-
गढ़वा के देवडर गांव में खेत में काम कर रहे युवक को सांप ने डस लिया. युवक को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उसकी स्थिति स्थिर है.
विज्ञापन
प्रभाष मिश्रा की रिपोर्ट गढ़वा. पलामू जिले के उटारी थाना क्षेत्र अंतर्गत देवडर गांव निवासी स्व. सुरेश राम के पुत्र लखन कुमार राम को खेत में काम करने के दौरान सांप ने डस लिया. घटना के बाद परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है.
आपके शहर में
विज्ञापन
खेत में काम करने के दौरान डसा
परिजनों के अनुसार, लखन कुमार राम अपने खेत में काम कर रहा था. इसी दौरान सांप ने उसके पैर में डस लिया. घटना की जानकारी उसने तत्काल परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन बिना देर किये उसे अस्पताल लेकर पहुंचे. चिकित्सकों के अनुसार, लखन कुमार राम की स्थिति फिलहाल स्थिर है और इलाज जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन