मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी ने जताया शोक, कहा- व्यक्तिगत क्षति

Updated:
विज्ञापन

सुदिव्य कुमार सोनू

झारखंड के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोनू के व्यक्तित्व और जनसेवा को याद किया।

विज्ञापन

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा).  झारखंड सरकार के मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है. रामचंद्र केशरी ने कहा कि दोनों के बीच आत्मीय संबंध थे. मुलाकात होने पर घंटों राजनीतिक और झारखंड से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होती थी. उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का सहज स्वभाव, आत्मीय व्यवहार, जुझारूपन और जनसेवा के प्रति समर्पण हमेशा स्मरणीय रहेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Sudivya Kumar Sonu Live Update: सुदिव्य सोनू की पार्थिव शरीर देख फूट-फूट कर रो पड़े सीएम हेमंत और कल्पना सोरेन, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति

पूर्व मंत्री ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के असमय निधन से झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola