सास से बहस कर युवक ने खाया जहर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
गढ़वा
सास से बहस कर युवक ने खाया जहर
विज्ञापन
चिनियां थाना क्षेत्र के डोल गांव निवासी बिश्वनाथ माझी के पुत्र उपेंद्र कुमार मांझी ने सोमवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. उसे सदर सदर अस्पताल मे भर्ती किया गया है. बताया गया कि उपेंद्र बाहर से काम कर घर लौटा था. इसके बाद वह भवनाथपुर के झगराखांड़ गांव अपने ससुराल चला गया. वहां अपनी साली की शादी की खबर से नाराज होकर सास के साथ नोंकझोंक कर घर वापस आ गया. इसके बाद जहरीला पदार्थ खा लिया. उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को घटना कि जानकारी मिली. तब आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी गयी है.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन