रंका में जंगली हाथी ने अधेड़ को पटक-पटक कर मार डाला, गांव में दहशत
गढ़वा के रंका में जंगली हाथी के हमले से एक अधेड़ व्यक्ति की दर्दनाक मौत। गांव में दहशत का माहौल, वन विभाग ने मुआवजे का किया ऐलान। पूरी खबर पढ़ें।
रंका (गढ़वा ): रंका प्रखंड के सिंजो गांव में शुक्रवार की अहले सुबह जंगली हाथी ने एक व्यक्ति को पटक-पटक कर मार डाला. इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार, सिंजो गांव निवासी इंद्रदेव यादव (50 वर्ष) शुक्रवार की अहले सुबह करीब 3:30 बजे शौच के लिए घर से बाहर जा रहे थे. जैसे ही वह अपने घर के दरवाजे से बाहर निकले, वैसे ही उनका सामना जंगली हाथी से हो गया. इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, हाथी ने उन्हें अपनी सूंड़ से उठाकर जमीन पर कई बार पटक दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गयी.
आपके शहर में
परिजनों को मिलेगा 10 लाख मुआवजा
घटना की जानकारी मिलने के बाद रंका रेंजर अजय टोप्पो और वनपाल राजीव पांडेय वनकर्मियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. वन विभाग की टीम ने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया और तत्काल सहायता राशि के रूप में ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) प्रदान किए. रेंजर अजय टोप्पो ने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद बाकी की राशि भी आश्रितों को दे दी जाएगी. उन्होंने बताया कि अब सरकारी प्रावधानों के तहत जंगली हाथी के हमले में होने वाली मौत पर मुआवजा राशि 4,000,000 (चार लाख रुपये) से बढ़ाकर 10,000,000 (दस लाख रुपये) कर दी गई है.
हाथियों को जंगल में खदेड़ने की मौत
इधर, घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के दल को जल्द से जल्द रिहायशी इलाके और जंगलों से खदेड़ने की मांग की है, ताकि आगे ऐसी कोई अप्रिय घटना न हो. पुलिस ने वन विभाग और ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को अपने कब्जे में ले लिया है और अंत्यपरीक्षण (पोस्टमार्टम) के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए