पत्नी पानी लेकर आयी थी, गर्दन पर कुल्हाड़ी चला कर मार दिया
पत्नी पानी लेकर आयी थी, गर्दन पर कुल्हाड़ी चला कर मार दिया
डंडई थाना क्षेत्र के रारो बैगाही टोला निवासी कमलेश सिंह ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी. मृतका का नाम शकुंतला देवी (40 वर्ष) है. सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है. बताया गया कि कमलेश सिंह पांच दिन पहले ही गुजरात से कमा कर घर लौटा था. सोमवार को उसने अपने खेत में काम किया और शाम करीब पांच बजे घर लौटा था. कुछ देर बाद उसकी पत्नी पास से कपड़े धोकर घर लौटी. इसके बाद वह लोटा में पीने का पानी लेकर पति को देने गयी थी. लेकिन कमलेश ने कुल्हाड़ी उठाकर पत्नी की गर्दन पर दो बार वार कर दिया. इससे वह वहीं गिर गयी और कुछ ही पल में उसकी मौत हो गयी. घर के बाहर खेल रहे उसके बच्चे यह सब देख चीत्कार मारकर रोने लगे. इसके बाद आस-पड़ोस के लोग जमा हो गये. लोगों ने देखा कि कमलेश ने अपनी पत्नी को मार डाला है. इसके बाद भी वह हाथ में कुल्हाड़ी लिए गुमसुम खड़ा था. घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग जुट गये और इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे अंत्यपरीक्षण के लिये भेजा और वहीं खड़े कमलेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया.
आपके शहर में
घटना को लेकर मृतका के ससुर रंजीत परहिया ने बताया कि बचपन में कमलेश की दिमागी हालत ठीक नहीं थी. उसका कांके, रांची में लंबे समय तक इलाज चला था. हो सकता है उसकी दिमागी हालत फिर खराब हो गयी हो और इसी के चलते उसने घटना को अंजाम दे दिया. रंजीत परहिया ने बताया कि घटना के समय घर में पति-पत्नी ही थे. बच्चे बाहर खेल रहे थे. उन्होंने बताया कि कमलेश के दो बेटे व दो बेटियां हैं. छोटा बेटा चार साल का है. अब इसकी परवरिश की चिंता है.
पति से पूछताछ की जा रही है : थाना प्रभारीइस मामले में थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले पति को गिरफ्तार कर थाना लाया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए