तीन माह से वेतन नहीं मिलने से चौकीदार परेशान

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तीन माह से वेतन नहीं मिलने से चौकीदार परेशान

विज्ञापन

मेराल. मेराल अंचल के चौकीदारों को विगत नवंबर माह से वेतन नहीं मिला है. इस वजह से वे भूखमरी की स्थिति में पहुंच गये हैं. चौकीदार संघ के अध्यक्ष शिवपूजन पासवान, सचिव ईबरार अंसारी एवं कोषाध्यक्ष गोरख पासवान ने पिछले नवंबर माह से लेकर अभी तक वेतन भुगतान अंचल द्वारा नहीं किये जाने पर आपत्ति जतायी है. संघ के अध्यक्ष शिवपूजन पासवान ने कहा है कि वेतन के बिना परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो गया है. उन्हें ड्यूटी में भी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा है कि झारखंड सरकार द्वारा पिछले कई माह से अलॉटमेंट नहीं आने के कारण उनका वेतन नहीं मिल पाया है. इस मौके पर अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष के अलावे चौकीदार संघ के पप्पू पासवान, रेणु कुमारी, दिगु पासवान, अखिलेश पासवान, अतेंद्र पासवान, अनूप कुमार सिंह, विकास सिंह, अयोध्या राम, राधेश्याम यादव, विकास सिंह आदि चौकीदार उपस्थित थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola