रमकंडा में दो परिवारों पर टूटा दुख, मुखिया ने पहुंचकर दिया सहयोग का भरोसा
Updated:
विज्ञापन
सामग्री देते हुए मुखिया | Prabhat Khabar Network
रमकंडा के बलिगढ़ पंचायत में मुखिया विनोद प्रसाद ने दो शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की और उन्हें खाद्य सामग्री देकर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
रमकंडा. बलिगढ़ पंचायत के तेतरडीह निवासी रामसकल मांझी और नवापारा टोला निवासी सुदीन गोड के निधन पर मुखिया विनोद प्रसाद ने उनके परिजनों से मुलाकात कर संवेदना जतायी. उन्होंने दोनों परिवारों को निजी सहयोग से चावल, आलू समेत अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी.
विज्ञापन
सुख-दुख में पंचायतवासियों के साथ खड़े रहने की बात
मुखिया विनोद प्रसाद ने कहा कि पंचायतवासियों के सुख-दुख में वे हमेशा साथ खड़े रहेंगे. उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया. इस दौरान ग्रामीणों ने मुखिया के सहयोग की सराहना की.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन