भयमुक्त वातावरण में होगा मतदान: एसडीएम

Updated:
विज्ञापन

एसडीएम ने मझिआंव के संवेदनशीव व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

विज्ञापन

एसडीएम ने मझिआंव के संवेदनशीव व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा

नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने बुधवार को मझिआंव क्षेत्र के संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से मझिआंव नगर पंचायत के वार्ड संख्या 8, 9, 10, 11 एवं 12 स्थित सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, रैंप, प्रतीक्षालय व सुरक्षा प्रबंध का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. इस अवसर पर एसडीएम ने स्थानीय नागरिकों/ मतदाताओं से संवाद कर क्षेत्र की संवेदनशीलता और विधि व्यवस्था से जुड़े बिंदुओं पर फीडबैक प्राप्त किया तथा प्रशासनिक जनविश्वास को सुदृढ़ करने का प्रयास किया. उन्होंने मतदाताओं को आश्वस्त किया कि प्रशासन पूर्णतः सतर्क है और भयमुक्त वातावरण में मतदान सुनिश्चित किया जाएगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola