Nitin Gadkari: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गढ़वा को दी 2460 करोड़ की सौगात, रेहला फोरलेन का किया उद्घाटन

Author Rupali das
Updated:
विज्ञापन

Nitin Gadkari in Garhwa

Nitin Gadkari Jharkhand Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को गढ़वा पहुंचे. यहां उन्होंने रेहला फोर लेन का उद्घाटन और 2 एनएच प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया. इस अवसर पर नितिन गडकरी ने गढ़वा वासियों को 2460 करोड़ की सौगात दी. आज नितिन गडकरी रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का भी उद्घाटन करेंगे.

विज्ञापन

Nitin Gadkari Jharkhand Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज गढ़वा पहुंचे. यहां उन्होंने रेहला फोरलेन का उद्घाटन किया. इसके साथ ही उन्होंने 2 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया. नितिन गडकरी ने गढ़वा के लोगों को कुल 2460 करोड़ की सौगात दी. इस मौके पर राज्य सरकार में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, सांसद विष्णु दयाल राम सहित कई नेता कार्यक्रम में मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

संजय सेठ ने किया एयरपोर्ट पर स्वागत

Nitin Gadkari
Nitin gadkari

इससे पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची एयरपोर्ट पर नितिन गडकरी का स्वागत किया. नितिन गडकरी रांची एयरपोर्ट से ही गढ़वा के लिए रवाना हो गये. मालूम हो कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गढ़वा में रेहला फोर लेन रोड का उद्घाटन करने के बाद वापस रांची लौटेंगे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

Ratu Road Elevated Corridor
Ratu road elevated corridor

मंत्री नितिन गडकरी वापस आने के बाद सबसे पहले बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. यहां से वे रातू रोड पहुंचेंगे. जहां मंत्री दोपहर करीब 3 बजे 558 करोड़ से बने रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद नितिन गडकरी मोटरसाइकिल जुलूस के साथ ओटीसी ग्राउंड पहुंचेंगे. यहां केंद्रीय मंत्री सभा को संबोधित करेंगे.

अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

गढ़वा में कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी

इस मौके पर सभा का भी आयोजन होगा. कार्यक्रम के दौरान गडकरी फ्लाईओवर का भी जायजा लेंगे. इसके बाद वे होटल रेडिशन ब्लू जायेंगे, जहां अधिकारियों के साथ एनएच की परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे. इस बैठक में ट्रांसपोर्ट के मुद्दे पर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे. शुक्रवार शाम 6:45 बजे एयरपोर्ट जायेंगे. फिर वहां से वापस चले जायेंगे.

इसे भी पढ़ें

Rail Accident: साहिबगंज में बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी की 18 बोगी पटरी से उतरी, रेलवे को लाखों का नुकसान

Shravani Mela 2025: ‘बम बम भोले’ के जयकारे से गूंजेगा बाबा धाम, 11 जुलाई से होगी भव्य श्रावणी मेले की शुरुआत

Crime News: पलामू में पति ने टांगी से गला काटकर की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola