बाइक दुर्घटना में सोहबरिया के दो युवकों की मौत

Updated:
विज्ञापन

बाइक दुर्घटना में सोहबरिया के दो युवकों की मौत

विज्ञापन

शुक्रवार को पलामू किला तथा बेतला घूम कर घर लौट रहे मेराल थाना क्षेत्र के सोहबरिया गांव निवासी बसंत राम तथा जनेश्वर राम की बाइक बिजली के खंभे से टकरा जाने से दोनों युवकों की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार बसंत राम, पिता निहोरा राम उम्र (26 वर्ष) तथा जनेश्वर राम, पिता लालजी राम ( 28 वर्ष), अपनी बाइक से पलामू किला व बेतला पार्क घूमने गये थे. पार्क तथा पलामू किला देखकर दोनों घर लौट रहे थे. इसी क्रम में केचकी के पास बाइक बिजली के खंभे से टकरा गयी. इससे बसंत की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि घायल अवस्था में जनेश्वर ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल डाल्टनगंज ले जाने के क्रम में रास्ते में दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में मातम छाया है. बसंत तथा जनेश्वर के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. दोनों युवकों की मौत की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों के साथ-साथ झामुमो नेता दशरथ प्रसाद व मुखिया मनदीप सिंह सहित कई लोगों ने पीड़ित परिजनों को ढाढ़ंस बंधाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola