ePaper

इमरजेंसी स्वास्थ्य लाभ से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया

Updated at : 23 Jul 2025 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
इमरजेंसी स्वास्थ्य लाभ से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया

इमरजेंसी स्वास्थ्य लाभ से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया

विज्ञापन

मझिआंव. जिला उपायुक्त एवं जिला चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देशानुसार रेफरल चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर गोविंद प्रसाद सेठ ने पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी के सहयोग से पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को इमरजेंसी स्वास्थ्य लाभ से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया. इस दौरान सड़क दुर्घटना, नदी या तालाब में डूबने, सर्प दंश सहित अन्य दुर्घटनाओं से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया.विशेष जानकारी देते हुए डॉक्टर गोविंद प्रसाद सेठ ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि वाहन दुर्घटना के दौरान सबसे पहले दुर्घटना में घायल लोगों को रक्त बहाव को रोकने से संबंधित, इसके बाद तत्काल अस्पताल भेजना, और स्वास्थ्य विभाग को सूचना करना जरूरी है.उन्होंने कहा कि वाहन दुर्घटना में अधिकतर विलंब होने के कारण अधिकतर घायल व्यक्तियों को खून बह जाता है, जिसके कारण अधिकतर मौत हो रही है.इसी तरह से अन्य दुर्घटनाओं में भी लोगों को सबसे पहले स्वास्थ्य लाभ दिलाना प्राथमिकता की सूची में रखा जाये, ताकि लोगों का अनमोल जिंदगी बचायी जा सके. इसके साथ-साथ डॉक्टर गोविंद प्रसाद सेठ ने पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों का स्वास्थ्य जांच भी की गयी. इस दौरान मौके पर स्वास्थ्य विभाग के एमपीडब्ल्यू संजय मिश्रा, एसआइ संजय कुमार , चंदन प्रधान, एएसआइ आलोक कुमार, विद्याधर छुआ, कामेश्वर राम, पुलिसकर्मी मिथिलेश तिवारी, स्वास्थ्य कर्मी अनुज पांडे विकास कुमार सहित अन्य लोग भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola