रंका में उड़ रही है ट्रैफिक नियमों की धज्जियां, यात्री हो रहे हैं हलकान

Updated:
विज्ञापन
रंका में उड़ रही है ट्रैफिक नियमों की धज्जियां, यात्री हो रहे हैं हलकान

रंका शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है. इसके कारण अनुमंडलवासियों को जाम से निजात नहीं मिल रहा है.

विज्ञापन

रंका. रंका शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है. इसके कारण अनुमंडलवासियों को जाम से निजात नहीं मिल रहा है. यहां बाजार में दुकानदारों द्वारा एनएच पर सटा कर दुकान लगाने, टेंपो को एनएच पर खड़ा करने आदि की वजह से रंकावासियों को प्रतिदिन जाम का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा अतिक्रमणकारियों द्वारा बाजार की सरकारी भूमि पर एनएच से सटाकर मकान एवं दुकान बना दिया गया है. इसके चलते भी जाम से छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग जाती है. यह सिलसिला प्रतिदिन चलता है. आने-जानेवाले राहगीरों को भी जाम का सामना करना पड़ता है. कभी-कभी घंटों तक जाम रहता है. बता दें कि एनएच पर पांच-पांच मिनट में गिट्टी लदा हाइवा गुजरा करती है. इसके अलावा सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं. बाजार में दुकानदारों द्वारा एनएच से सटाकर दुकान लगाने, बाइक व टेंपो तथा यात्री बसों को रोड पर खड़ाकर यात्रियों को चढ़ाने – उतारने से वाहनों को साइड लेने में काफी दिक्कत हो रही है. रंका में ट्रैफिक नियम का अनुपालन नहीं हो रहा है. कभी-कभी इस रोड से गुजरने वाले अधिकारी भी जाम में फंस जाते हैं. जाम की सबसे बड़ी समस्या दुकानदारों को एनएच सटा कर दुकान लगाना है. यदि दुकानदार अपना दुकान नाली के अंदर लगाते हैं तो जाम से निजात मिल सकती है. प्रशासन भी बाजार अतिक्रमण को अनदेखी कर देता है अतिक्रमण के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola