एक बाइक से तीन जा रहे थे, गिरकर सभी घायल

Updated:
विज्ञापन

एक बाइक से तीन जा रहे थे, गिरकर सभी घायल

विज्ञापन

चिनिया- रंका मार्ग पर बघटवा के पास बुधवार की शाम बाइक दुर्घटना में तीन बच्चों सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में रंका थाना क्षेत्र के सेमरखांड़ गांव निवासी नंदकुमार कोरवा, उसका पुत्र अनोज कुमार कोरवा, रामगढ़ थाना क्षेत्र के ढूलुआ गांव निवासी तेज कुमार कोरवा का पुत्र रोहित कुमार कोरवा एवं कुंदन कुमार कोरवा शामिल हैं. इन सबको गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. नंदकुमार कोरवा ने बताया कि वह चिनिया थाना क्षेत्र के जमुनियाटांड़ स्कूल से सभी बच्चों को बाइक पर बिठाकर अपने घर सेमरखांड़ ले जा रहा था. इसी दौरान बरवाडीह स्थित बघटवा के पास उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल तीनों बच्चों सहित उसको गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. बताया गया कि एक ही बाइक पर चार लोग होने से बाइक अनियंत्रित हो गयी, जिसे नंदकुमार कोरवा संभाल नहीं सका.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola