रमकंडा: मुड़खुड़ में एक माह में बकरी चोरी की तीन घटनाएं, ग्रामीण चिंतित

Updated:
विज्ञापन

मुड़ ख़ुड़ गांव की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रमकंडा के मुड़खुड़ गांव में पिछले एक महीने में बकरी चोरी की तीन घटनाएं हो चुकी हैं. इससे ग्रामीण भयभीत हैं और उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है. घटनाएँ लगातार ग्रामीणों की चिंता बढ़ा रही हैं.

विज्ञापन

रमकंडा. थाना क्षेत्र के मुड़खुड़ गांव में पिछले एक महीने के दौरान बकरी चोरी की तीन घटनाएं सामने आने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गयी है. अलग-अलग घटनाओं में संतोष विश्वकर्मा, मुस्ताक अंसारी और बिरसी कुंवर की बकरियां चोरी होने की बात सामने आयी है. ग्रामीणों ने पुलिस से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने, रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी हुई बकरियों की बरामदगी की मांग की है.

विज्ञापन

दरवाजा खोलकर गर्भवती बकरी ले गये चोर

बताया गया कि सोमवार की अहले सुबह बिरसी कुंवर के घर का दरवाजा खोलकर चोर उनकी गर्भवती बकरी लेकर फरार हो गये. सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बकरी का पता नहीं चल सका. इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गयी.

लगातार चोरी से मवेशियों की सुरक्षा की चिंता

ग्रामीणों के अनुसार, पिछले एक महीने में बकरी चोरी की तीन घटनाएं होने से लोगों में भय का माहौल है. उन्हें रात के समय मवेशियों की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है. ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है.

आवेदन मिलने पर होगी जांच : थाना प्रभारी

थाना प्रभारी मुकेश यादव ने बताया कि फिलहाल मामले को लेकर आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच करेगी. आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना से जुड़े संभावित सुरागों की भी पड़ताल की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola