श्री बंशीधर नगर व बुलका की टीम रही विजयी

Updated at : 08 Jun 2024 8:51 PM (IST)
विज्ञापन
श्री बंशीधर नगर व बुलका की टीम रही विजयी

श्री बंशीधर नगर व बुलका की टीम रही विजयी

विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल के मैदान में खेले जा रहे रमना टी-10 लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार की शाम श्री बंशीधर नगर ने चिनिया को 15 रन से हराया. इसके पूर्व चिनिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसमें कोमल जायसवाल के 35 रन के शानदार बल्लेबाजी के बाद श्री बंशीधर नगर ने निर्धारित 10 ओवर में पांच विकेट खोकर 88 रन बनाये. इसके बाद जवाबी पारी खेलने उतरी चिनिया की टीम निर्धारित ओवर में मात्र 63 रन ही बना सकी. मैच में मैन ऑफ द मैच कोमल जायसवाल को दिया गया. स्थानीय दुकानदार सुनील प्रसाद गुप्ता के हाथों कोमल जायसवाल को पुरस्कृत किया गया. वही दूसरी लीग मैच में बुल्का ने रमना जूनियर को 27 रन से पराजित कर दिया. इसके पूर्व रमना जूनियर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. बुलका की टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 131 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया. जवाबी पारी खेलते हुए रमना जूनियर की टीम 10 विकेट पर मात्र 103 रन ही बना सकी. आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह, सचिव अमित कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, उप सचिव प्रियदर्शी पासवान, उपाध्यक्ष संदीप कुमार, राजाराम प्रसाद, अमित प्रकाश, रानू कुमार, राजू कुमार, प्रियांशु ठाकुर, रंजित कुमार, विकास कुमार एवं दीपक चंद्रवंशी का सराहनीय योगदान रहा.

उपस्थित लोग : मौके पर आशीष अग्रवाल, उज्जवल विश्वकर्मा, उज्जवल विश्वकर्मा, शुभम जायसवाल, दिनेश गुप्ता, गुड्डू सिंह, बलराम प्रसाद, जगदीश प्रसाद, शाहिद अंसारी, पंकज कुमार, मनोज कुमार शंभू गुप्ता व पिंटू कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola