थाना प्रभारी ने सपत्नी के साथ किया रुद्राभिषेक

Updated:
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने सपत्नी के साथ किया रुद्राभिषेक

विज्ञापन

पांकी. रविवार की देर शाम पांकी थाना परिसर स्थित मंदिर में विधि-विधानपूर्वक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया. वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान शिव का अभिषेक एवं शृंगार संपन्न हुआ. थाना प्रभारी राजेश रंजन ने सपत्नी के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ से पांकी थाना क्षेत्र में शांति, समृद्धि और आपसी सद्भाव बनाये रखने की प्रार्थना की. पूजा के दौरान शिवलिंग पर पंचामृत, बेलपत्र, धतूरा, भस्म एवं दुग्ध से अभिषेक किया गया. मंत्रोच्चारण और भजन-कीर्तन से पूरा थाना परिसर भक्तिमय हुआ.पूजा कार्यक्रम में थाना परिवार के सदस्यों के साथ स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया. पूजा उपरांत भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola