आहर में नहाने के दौरान किशोर डूबा, स्थिति गंभीर

Updated:
विज्ञापन

आहर में नहाने के दौरान किशोर डूबा, स्थिति गंभीर

विज्ञापन

भवनाथपुर थाना क्षेत्र के सिसरी गांव निवासी विशेश्वर यादव का पुत्र सोनू कुमार यादव (13 वर्ष) पानी में डूबने से गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. परिजनों ने बताया कि सोनू आहर में स्नान करने के क्रम में डूब गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे गंभीर स्थिति में पानी से निकालकर भवनाथपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इसके बाद परिजनों ने उसे 108 एंबुलेंस के मदद से गढ़वा सदर अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इल���ज के लिए रांची रेफर कर दिया. समाचार लिखे जाने तक सोनू यादव की स्थिति गंभीर बनी हुई थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola