सुदिव्य सोनू के निधन से झामुमो और झारखंड को अपूरणीय क्षति : धीरज दुबे
दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू (फाइल फोटो)
झामुमो नेता धीरज दुबे ने सुदिव्य सोनू के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने सोनू को पार्टी का मजबूत स्तंभ और कुशल रणनीतिकार बताया.
गढ़वा. झामुमो मीडिया पैनलिस्ट सह केंद्रीय सदस्य धीरज दुबे ने मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि सुदिव्य सोनू का निधन झामुमो परिवार के साथ पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है. धीरज दुबे ने कहा कि वर्ष 1989 में झामुमो से जुड़ने के बाद सुदिव्य सोनू ने संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. गिरिडीह नगर कमिटी के संस्थापक अध्यक्ष से लेकर जिलाध्यक्ष और मंत्री तक के सफर में उन्होंने पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम किया. उन्होंने कहा कि सुदिव्य सोनू को पार्टी की रणनीति और चुनावी समीकरणों की गहरी समझ थी. संगठन को मजबूत करने के लिए वे लगातार महत्वपूर्ण सुझाव देते रहते थे.
आपके शहर में
महत्वपूर्ण थिंक टैंक थे सुदिव्य सोनू
धीरज दुबे ने कहा कि सुदिव्य सोनू झामुमो के महत्वपूर्ण थिंक टैंक के रूप में सक्रिय थे. संगठन और चुनाव से जुड़े मामलों में उनकी समझ पार्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण थी. उनके विचार, संघर्ष और संगठन के प्रति समर्पण आने वाले समय में भी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते रहेंगे. धीरज दुबे ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए