गढ़वा: पर्यावरण परिवार ने पूरा किया 2000 पौधे लगाने का लक्ष्य, प्राइमरी स्कूल लोटो में किया अंतिम पौधरोपण

Updated:
विज्ञापन

पर्यावरण परिवार ने पूरा किया दो हजार पौधरोपण का लक्ष्य | Prabhat Khabar Network

पर्यावरण परिवार ने प्राथमिक विद्यालय लोटो में दो हजार पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा किया। पौधों की सुरक्षा के लिए जालीदार घेरा भी लगाया गया है।

विज्ञापन

गढ़वा. पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पर्यावरण परिवार ने प्राथमिक विद्यालय लोटो के परिसर में इस वर्ष का अंतिम पौधरोपण किया. इसी के साथ संस्था ने इस वर्ष दो हजार पौधे लगाने का लक्ष्य भी पूरा कर लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कई प्रजातियों के पौधे लगाये गये

पौधरोपण अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म, महोगनी, अमलतास, छतवन, नीम और कचनार समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाये गये. पौधों की सुरक्षा के लिए उनके चारों ओर जालीदार घेरा भी लगाया गया.

संस्था के सदस्यों के अनुसार, बिना चारदीवारी वाले विद्यालय परिसर में पौधों को सुरक्षित रखने के लिए जालीदार घेरा लगाने का प्रयोग किया गया है. इससे पौधों को नुकसान से बचाने और उनके बेहतर विकास में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मिले भानु प्रताप शाही, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा

पौधों की देखभाल पर भी जोर

पर्यावरण परिवार के सदस्यों ने कहा कि केवल पौधरोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल भी जरूरी है. विद्यालय परिसर में पौधे विकसित होने से बच्चों को स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण मिलेगा.

इसके साथ ही बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी. संस्था ने कहा कि पौधरोपण अभियान आगे भी जारी रहेगा. लगाये गये पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जायेगा.

मौके पर नीतिन तिवारी समेत पर्यावरण परिवार के कई सदस्य मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola