सपा सांसद ने गिरिनाथ के पक्ष में किया जन संपर्क
सपा सांसद ने गिरिनाथ के पक्ष में किया जन संपर्क
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के समाजवादी पार्टी के सांसद छोटेलाल बाबू सिंह खरवार ने गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी गिरिनाथ सिंह के पक्ष में चिनिया प्रखंड के विभिन्न गांव का दौरा किया. उन्होंने लोगों से सपा प्रत्याशी गिरिनाथ सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की. इसी क्रम में गिरिनाथ सिंह ने भी विभिन्न गांव में पहुंचकर जन संपर्क अभियान चलाया. इस दौरान श्री सिंह ने गढ़वा प्रखंड के दिलदाग, हूर मध्या, तिवारी मरठिया, परिहारा सहित विभिन्न गांव एवं टोलो का दौरा किया और अपने पक्ष में वोट करने की अपील की. इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए