गढ़वा में सहिया के साथ मारपीट, तीन के खिलाफ नामजद एफआईआर

Updated:
विज्ञापन

मारपीट में घायल संहिया | Prabhat Khabar Network

गढ़वा के केतार में स्वास्थ्य सहिया विभा देवी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

केतार (गढ़वा): केतार थाना क्षेत्र के खोन्हर गांव के अजनिया टोला की निवासी एवं स्वास्थ्य सहिया विभा देवी के साथ मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़िता के पति विनय बैठा ने केतार थाना में आवेदन देकर गांव के ही राजकुमार बैठा, सुधीर बैठा एवं गायत्री देवी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. थाना को दिये गये आवेदन में बताया गया है कि गुरुवार को विभा देवी अपने पोषक क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य कर रही थीं. इसी दौरान उक्त तीनों लोग वहां पहुंचे और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल है बीएलओ

मारपीट में विभा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं. वहीं, ग्रामीणों के अनुसार खेत में दवा फेंकने को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहा-सुनी हुई. इसके बाद विवाद बढ़ने पर मारपीट की घटना हुई. घटना में सहिया विभा देवी को गंभीर चोटें आई हैं. घायल विभा देवी का इलाज भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है और उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी में शिकायत प्राप्त होने के बाद अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है. उन्होंने करके उक्त मामले में दोषी के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola