Garhwa: ग्रामीण इलाके में इन दिनों फैलाया जा रहा अफवाह, बच्चा चोर समझ दो युवकों को रातभर बंधक बनाकर रखा

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

चिनिया थाना क्षेत्र के चिरका गांव में रविवार की शाम दो युवकों को गांव के कुछ ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ कर रातभर बंधक बनाये रखा. सुबह उनके अभिभावकों के आने के बाद युवकों को छोड़ा गया.

विज्ञापन

चिनिया थाना क्षेत्र के चिरका गांव में रविवार की शाम दो युवकों को गांव के कुछ ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ कर रातभर बंधक बनाये रखा. सुबह उनके अभिभावकों के आने के बाद युवकों को छोड़ा गया. इस मामले में भुक्तभोगी चिनिया थाना क्षेत्र के परशुखाड गांव निवासी विकास कुमार एवं धर्मदेव कुमार सिंह ने बताया कि वे लोग रविवार की शाम चिनिया से हेताडकला गांव पैदल जा रहे थे़ तभी सड़क किनारे खड़े 8-10 लोगों ने उन लोगों को रोक कर उनसे पूछताछ की व कहा कि वे लोग बच्चा चोर हैं.

वे उन्हें नहीं जाने देंगे़ इसके बाद ग्रामीणों ने रात भर दोनों को एक सामुदायिक भवन में बंद रखा. सुबह जब उनके अभिभावक आये, तब उन्हें छोड़ा गया़ पीड़ितों ने बताया कि ग्रामीणों में कुछ लोग शराब पीकर तथा लाठी-डंडे से लैस होकर गाली गलौज कर रहे थे़ इसी तरह बिलैतीखैर गांव में भी ग्रामीणों ने एक महिला व एक पुरुष को बच्चा चोर कह कर मारने के लिये दौड़ाया. हालांकि वे वहां से भागने में सफल रहे़ गौरतलब है कि चिनिया प्रखंड में बच्चा चोर की अफवाह जोरों पर है़ गांवों में अनजान व्यक्ति के घुसते ही लोग उन्हें बच्चा चोर समझ रहे है़ं

अफवाह पर लगाम जरूरी : क्षेत्र में अफवाह पर लगाम नहीं लगी, तो भीड़ कहीं किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकती है़ इधर थाना प्रभारी विरेंद्र हांसदा ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें. कोई पुख्ता सूचना मिले, तो पुलिस को सूचित करें. बेवजह अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जायेगी़

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola