स्थापना दिवस की रूद्राभिषेक व पूजा-अर्चना की

Updated:
विज्ञापन

स्थापना दिवस की रूद्राभिषेक व पूजा-अर्चना की

विज्ञापन

रंका . रंका थाना परिसर स्थित शिव मंदिर के 16वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को रूद्राभिषेक व पूजा-अर्चना की गयी. यजमान के रूप में एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह, थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी, एएसआइ राजेश कुमार झा, दिपक सोनी, पंकज सिंहा, सोनम कुमारी ने भगवान शिव का रूद्राभिषेक किया. इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना की गयी. पंडित भोलानाथ पांडेय ने विधि-विधान के साथ रूद्राभिषेक कराया. प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी थाने में भंडारे का आयोजन किया गया. एसपी अमन कुमार ने भंडारा का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि थाना परिसर में इस तरह के आयोजन से पुलिस और पब्लिक में अच्छा समन्वय स्थापित होता है. मौके पर पुलिस निरीक्षक अभिजित गौतम, अशोक कुमार सिंह, देवकुमार यादव, उत्तम पांडेय, संजय कुमार सिन्हा, पत्रकार शंभुनाथ पांडेय, भिखारी पाल, विजय चंद्रवंशी, उमेश प्रसाद आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola