केतार में विवाद सुलझने के बाद अजनिया टोला में सड़क निर्माण शुरू, ग्रामींणों में खुशी
सड़क निर्माण के दौरान उपस्थित मुखिया प्रतिनिधि व ग्रामीण | Prabhat Khabar
केतार पंचायत के अजनिया टोला में लंबे समय से चल रहा सड़क निर्माण का विवाद सुलझ गया है. मुखिया के प्रयासों से अब ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी.
केतार: गढ़वा जिले के केतार प्रखंड की केतार पंचायत के बलीगढ़ अंतर्गत अजनिया टोला में करीब एक किलोमीटर लंबी मिट्टी-मोरम सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. लंबे समय से सड़क निर्माण को लेकर चल रहा विवाद मुखिया ललिता कुमारी के प्रयास से सुलझने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया.
लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे ग्रामीण
मुखिया प्रतिनिधि मनोरंजन गुप्ता ने बताया कि ग्रामीण लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे. विवाद के कारण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था. मुखिया ललिता कुमारी ने संबंधित पक्षों के साथ बातचीत कर आपसी सहमति से विवाद का समाधान कराया, जिसके बाद सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो गया.
सड़क बनने से आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी
उन्होंने बताया कि यह सड़क हरिहर सिंह के घर से लेकर स्कूल तक लगभग एक किलोमीटर लंबाई में बनायी जायेगी. सड़क बनने से अजनिया टोला के ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी. खासकर बरसात के मौसम में कच्चे और जर्जर रास्ते के कारण होने वाली परेशानी से लोगों को निजात मिलेगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए