गढ़वा रोड, नगर ऊंटारी व डालटनगंज होकर गुजरेगी पुरुलिया–आनंद विहार एक्सप्रेस

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 11 Feb 2026 9:25 PM

विज्ञापन

गढ़वा रोड, नगर ऊंटारी व डालटनगंज होकर गुजरेगी पुरुलिया–आनंद विहार एक्सप्रेस

विज्ञापन

यात्रियों को सौगात प्रतिनिधि, गढ़वा पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत गढ़वा जिले के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ. सांसद विष्णु दयाल राम के लगातार प्रयासों के बाद रेल मंत्रालय ने पुरुलिया–आनंद विहार (दिल्ली) एक्सप्रेस को मंजूरी दे दी है. यह नयी ट्रेन डालटनगंज, गढ़वा रोड और नगर ऊंटारी स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे जिले के लाखों रेल यात्रियों को अयोध्या धाम, लखनऊ और दिल्ली के लिए सीधे सफर करने की सुविधा होगी. नयी ट्रेन के परिचालन से अब गढ़वा के लोगों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए रांची या अन्य स्टेशनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. विशेष रूप से वंशीधर नगर और गढ़वा रोड के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह ट्रेन जीवनरेखा साबित होगी. अयोध्या धाम के लिए सीधी ट्रेन मिलने से जिले के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है. गढ़वा से बड़ी संख्या में मरीज बेहतर इलाज के लिए लखनऊ स्थित संजय गांधी पीजीआइ जाते हैं. अब तक सीधी ट्रेन न होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को बार-बार ट्रेन बदलनी पड़ती थी. सांसद ने बताया कि ट्रेन शुरू होने के बाद मरीज सीधे लखनऊ पहुंच सकेंगे, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी. जिले के व्यापार व विकास को मिलेगी नयी ऊंचाईः सांसद सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि उन्होंने गढ़वा और पलामू की जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए संसद में नियम 377 और शून्यकाल के दौरान इस मांग को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल यात्रा को सुगम बनायेगी, बल्कि जिले के व्यापार और विकास को भी नई ऊंचाई देगी. जल्द ही एक भव्य कार्यक्रम के जरिए यह ट्रेन गढ़वा वासियों को समर्पित की जायेगी. सांसद ने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया. इस उपलब्धि की जानकारी सांसद के निजी सचिव अलख दुबे ने विज्ञप्ति के माध्यम से साझा की है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola