गढ़वा में सियासी पारा हाई, दिग्गजों के बीच छिड़ी जुबानी जंग
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 13 Feb 2026 10:07 PM
नगर निकाय चुनाव से पहले भाजपा व झामुमो के नेताओं के बीच तेज हो रही टसल
नगर निकाय चुनाव से पहले भाजपा व झामुमो के नेताओं के बीच तेज हो रही टसल वरीय संवाददाता, गढ़वा नगर निकाय चुनाव को लेकर जिले में चुनावी मैदान पूरी तरह सज चुका है. गैर दलीय चुनाव में दलीय रंग दिखने लगा है. जिले में दो विधासभा सीट हैं, जहां एक सीट गढ़वा पर भाजपा का कब्जा है वहीं दूसरा सीट भवनाथपुर झामुमो के हिस्से में है. इसी समीकरण के कारण दोनों दल नगर निकाय चुनाव में अपनी मजबूती का दावा कर रहे हैं और अपने समर्थित प्रत्याशी की जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. जैसे-जैसे नगर निकाय चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, जिले के दिग्गज नेताओं के बीच टसल भी तेज हो रही. इस बार नहीं गलेगी मिथिलेश की दालः भानु भाजपा नेता और निकाय चुनाव के पलामू के प्रमंडलीय प्रभारी भानु प्रताप शाही ने पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सवाल किया कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी है कि मिथिलेश ठाकुर रात के अंधेरे में श्री वंशीधर नगर का दौरा कर रहे हैं? शाही ने आरोप लगाया कि जिस तरह विधानसभा चुनाव में सरकारी तंत्र और पैसों के दुरुपयोग से उन्हें हराने की साजिश रची गयी थी, वहीं खेल निकाय चुनाव में भी दोहराने की कोशिश हो रही है. उन्होंने कहा कि इस बार मिथिलेश दाल नहीं गलेगी और पलामू प्रमंडल में भाजपा का परचम लहरायेगा. शहर की कीमती जमीनों पर है झामुमो की नजर: सत्येंद्र तिवारी गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने भी झामुमो पर गंभीर आरोप लगाये हैं. उन्होंने कहा कि झामुमो की मंशा शहर का विकास करना नहीं, बल्कि गढ़वा की कीमती जमीनों पर कब्जा करना है. विधायक ने खुद पर लगे झूठ बोलने के आरोपों को खारिज करते हुए विरोधियों को चुनौती दी कि यदि वे मेरे पांच झूठ गिना दें, तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा. सिर्फ झूठ की राजनीति कर रही है भाजपाः मिथिलेश पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी पर जनता को गुमराह कर वोट लेने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि भाजपा केवल झूठ की राजनीति कर रही है. सत्येंद्रनाथ अपनी सवा साल की उपलब्धि बताने के बजाय सिर्फ पानी पी-पीकर मुझे कोसने का काम करते हैं. जनता विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के असली राजनीतिक चाल चरित्र को समझ चुकी है, जिस कारण इस चुनाव जनता झामुमो के साथ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










