मां -बेटी की मौत का मामला : पुलिस ने पति और देवर को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मझिआंव थाना क्षेत्र के कामत गांव में पिछले दिनों मां-बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है

विज्ञापन

मझिआंव (गढ़वा). मझिआंव थाना क्षेत्र के कामत गांव में पिछले दिनों मां-बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.घटना के पांचवें दिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति सऊद खान और देवर शाहिद खान को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मृतका के पिता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर यह कार्रवाई की गयी है पिछले सप्ताह मांकामत गांव निवासी सऊद खान की 30 वर्षीय पत्नी यासमीन खातून और 8 वर्षीय पुत्री अन्नी फातिमा की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी थी. इस घटना में छोटी पुत्री अनिस्वा फातिमा (6 वर्ष) की जान इलाज के बाद बच गयी थी. घटना के बाद से ही इलाके में सनसनी फैल गई थी और पुलिस इसे रहस्यमयी मानकर गुत्थी सुलझाने में जुटी थी.पुलिस निरीक्षक ब्रिज कुमार और थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी और साक्ष्य जुटाने के लिए मृतका के कमरे को सील कर दिया था. प्रारंभिक छानबीन और पूछताछ के बाद पुलिस ने पति और देवर को दबोच लिया है. हालांकि, परिवार के कुछ अन्य सदस्य अब भी फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola